उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारन गढ़वा मजरे गम्हरी गाँव में शुक्रवार की शाम घर से निकले युवक का शव शनिवार की सुबह तालाब से बरामद हुआ तो क्षेत्र के हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार लोहारन गढ़वा मजरे गम्हरी गांव निवासी बुधराज का 25 वर्षीय पुत्र सुकरू शुक्रवार की शाम छह बजे घर से निकला था। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह तालाब में शव उतराता दिखाई दिया तो परिजनों को जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई राकेश ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share