उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आज के समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई, नलकूप, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी, जिला पूर्ति, श्रम विभाग, बाल विकास आदि विभागों से संबंधित कुल 129 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 15 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्व, पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी , तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी , खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित सम्बंधित उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

