उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए तटीय एवं संभावित बाढ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं। बाढ से पूर्व आवश्यक सावधानियां, 1. अपने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं नदी के जलस्तर से संबंधित आधिकारिक सूचना पर लगातार नजर रखें।, 2. परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्ग की जानकारी दें।, 3. आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, चार्जर / पावर बैंक, टॉर्च, सूखा भोजन, पेयजल, माचिस / लाइटर तथा आवश्यक कपड़े सुरक्षित रखें।, 4. पशुओं को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर रखें तथा उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था करें।, 5. घर में बिजली के उपकरण एवं गैस कनेक्शन को सुरक्षित रखें और बाढ़ का पानी घर में प्रवेश करने पर बिजली का मुख्य स्विच बंद कर दें।, 6. प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान / राहत शिविर में जाने की सलाह दिए जाने पर तत्काल वहां चले जाएं। बाढ़ के दौरान क्या करें ?, 7. तेज बहाव वाले पानी, नाले, नदी एवं पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें।, 8. जलमग्न सड़क पर पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर या अन्य वाहन से जाने का जोखिम न लें।, 9. बच्चों को नदी, नहर, तालाब एवं बाढ़ के पानी के आसपास न जाने दें।, 10 बाढ़ के पानी में गिरे विद्युत तारों अथवा बिजली के खंभों से दूर रहें।, 11. अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन / अधिकृत सरकारी स्रोतों से प्राप्त सूचना पर विश्वास करें।, 12. मोबाइल फोन को आपातकालीन संपर्क के लिए चार्ज रखें।, 13. प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग एवं बचाव दल द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियां केवल सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें। बाढ़ के पानी में रखा अथवा दूषित भोजन न खाएं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी बिना उबाले पानी पीने से बचें। मृत पशुओं अथवा मरे हुए जानवरों से दूरी बनाए रखें। किसी बीमारी / चोट की स्थिति में तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। विशेष अपील नदी, नहर, तालाब एवं बाढ़ प्रभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में सेल्फी लेने, तैरने अथवा मनोरंजन के लिए जाने से बचें। बाढ़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने में विलंब न करें। आपातकालीन सहायता किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।, 1. जिला आपदा नियंत्रण कक्ष फतेहपुर- 05180298632, 2. जिला आपदा हेल्पलाइन- 1077, 3. राज्य आपदा हेल्पलाइन – 1070
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share