उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित खेल समारोह में जनपद के सभी 13 विकास खंडों से आए हुए शिक्षकों के द्वारा उत्साह, उमंग और टीम भावना से विभिन्न प्रकार के खेलो में प्रतिभाग किया गया। खेलों के आयोजन में इनडोर खेलों का कार्यक्रम सीपीएस स्कूल चित्रांश नगर फतेहपुर और आउटडोर खेलों का आयोजन नेवलापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। शिक्षकों की इस संपूर्ण खेल प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता रही और एक ऐसा संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और टीम भावना के साथ एक बेहतर शैक्षिक वातावरण की आधारशिला रखी जा सकती है। जनपद स्तर पर 100 मीटर महिला/पुरुष दौड़ 200मीटर महिला/पुरुष दौड़ 400मीटर महिला /पुरुष दौड़ साथ ही शतरंज , कैरम,टेबल टेनिस, बॉटमिंट भी रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि , एवं खंड शिक्षा अधिकारी खजुहा, खंड शिक्षा अधिकारी असोथर, खंड शिक्षा अधिकारी देवमई , खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां ने खेलो में निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। आइए, खेल और शिक्षा के इस सुंदर संगम को निरंतर आगे बढ़ाएँ। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

