फतेहपुर जिलें मे पटाखा का बारूद एकत्र कर चार बच्चों ने एक छोटा सा ढेर बनाकर उसने आग लगा दिया। आग लगते ही तेज विस्फोट हुआ। जिसके चलते पास में बैठे चारों बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए बिदंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुली गांव में शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे नरेंद्र का बड़ा पुत्र अंकित उम्र 10 वर्ष, छोटा पुत्र अर्पित उम्र 8 वर्ष तथा सबसे छोटी पुत्री मोहिनी उम्र 6 वर्ष एवं पड़ोसी विनोद का पुत्र कल्लू उम्र 11 वर्ष जन्माष्टमी के त्यौहार में छुड़ाए गए पटाखा में जो पटाखा नहीं दगे थे। उनका बारूद एकत्र कर चारों तरफ बैठ गए। और बारूद में आग लगा दिया। बारूद में आग लगने से अचानक विस्फोट हुआ। और चारों बच्चे झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने अंकित, अर्पित तथा कल्लू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी अभिशेख पायलेट सागर के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

