उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप बाइकों की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र का 31 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी कस्बे के सभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद योगेंद्र को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share