उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ले में रोड किनारे फुटपाथ पर पैदल जा रही महिला को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी मुन्ना की 50 वर्षीय पत्नी जरीना घर से चौक किसी समान की खरीदारी करने आई थी। जब वह रोड किनारे फुटपाथ पर पैदल जा रही थी तभी ई-रिक्शे ने उसको टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से जरीना रोड पर गिर कर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share