उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के हसनपुर गाँव के समीप खेत में काम करते समय युवती को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के हसनपुर गाँव निवासी विनोद कुमार की 18 वर्षीय पुत्री अमृता देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे पशुओ के लिए घास काट रही थी। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

