उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर व गाजीपुर थानां क्षेत्र की सरहद पर शनिवार को ससुर खदेरी नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप निवासी सुशील गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र नैतिक गुप्ता नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना पर 112 पुलिस के बाद थानाध्यक्ष राधा नगर और थानाध्यक्ष अपने हमराही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसमें राधा नगर थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र का हवाला देते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया कि हमारे थाना क्षेत्र में घटना स्थल नहीं है। जबकि वहां के ग्रामीणों का कहना है की शव राधा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत में आता है इतना सुनते ही गाजीपुर थानाध्यक्ष विनोद ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया गया कि नैतिक मूल रूप से थाना असोथर क्षेत्र के बेर्राव निवासी था और बडनपुर गांव दंगल देखने दो दोस्तो के गया था। इसमें बाद दो दोस्तो के साथ ससुर खदेरी नदी नहाने चला गया और अन्दौली पुलिया रीता प्रजापति के गली में एक किराये के मकान में रहते थे और आगे पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share