उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामनरायण लोधी, निवासी ग्राम रामपुर पिलही, थाना हुसैनगंज बताया गया है। उम्र करीब 55 वर्ष है। आरोपी के विरुद्ध थाना हुसैनगंज में बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share