उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के घनवाखेड़ा गांव के समीप खेत जा रहे युवक को रास्ते मे जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घनवाखेड़ा गाँव निवासी 27 वर्षीय रामलखन खेत मे जाम करने गया था। तभी तभी रास्ते में उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share