उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवा मजरे अब्दुलगनीपुर गाँव में एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय रत्नेश कुमार पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रत्नेश घर के बगल में स्थित तालाब के पास गया था। जहां लगभग 10 बजे सुबह को वह तालाब में डूब गया काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद अपने हमरहियो के साथ मौके पर पहुंच कर औगासी के छः गोतखोरो को बुलाकर उनकी मदद से लड़के को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले गए। जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि रत्नेश घर में दो बहनो के बीच एकलौता पुत्र था जो कि इंटर का छात्र था और पुत्र के असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share