उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना थारियावं परिसर में थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह एवं हसवा चौकी इंचार्ज अम्बरीश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ कीर्तन भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरे परिसर में भक्ति भजन से उत्सव का माहौल रहा। आसपास के दर्जनों जनप्रतिनिधि भी जन्माष्टमी पर्व पर झांकी महोत्सव में मौजूद रहे। वही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भंडारे में प्रसाद लेने के लिए बच्चों से बुर्जुग लोगों ने प्रसाद खा कर आनन्द लिया। और सभी जनप्रतिनिधियों ने श्री कृष्ण महोत्सव में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए आशीर्वाद लिए। इस मौके पर हसवा ग्राम प्रधान मो. राशिद राइन, एवं पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनद पाल सिंह, टीसी ग्राम प्रधान राहुल मिश्रा, एकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल साहू,मिचकी ग्राम प्रधान नीरज यादव , सनगावं ग्राम प्रधान बलवीर यादव, बहरामपुर पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव, रसूलाबाद ग्राम प्रधान प्रदीप यादव, रामपुर थारियावं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, थारियावं सीओ, एस ओ शमशेर बहादुर सिंह, हसवा चौकी इंचार्ज अम्बरीश कुमार मिश्रा, प्रवीण चौधरी, सहित दर्जनों पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share