उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी से चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से तबाही झेल रहे परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। संकट की घड़ी में मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए श्री बालाजी सेवा न्यास की पहल पर रविवार को बाढ़ राहत सामग्री से लदे तीन वाहन चित्रकूट के लिए रवाना किए गए। लंका रोड से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चित्रकूट के राजापुर और कर्वी क्षेत्र में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित करीब 200 परिवारों के बीच यह राहत सामग्री वितरित की जाएगी। इसमें सूखा राशन, कपड़े, तिरपाल, पॉलीथीन, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। बाढ़ के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नगर के व्यापारियों ने एकजुट होकर सहयोग किया।इस मौके पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि विपत्ति में पड़े इंसान के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। संकट की घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने कहा कि न्यास आगे भी जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।राहत सामग्री जुटाने में बिंदकी के व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सेवा के इस अभियान में नगर के लोगों की एकजुटता ने यह संदेश दिया कि आपदा चाहे कितनी बड़ी हो, संवेदनशील समाज मिलकर पीड़ितों के दर्द को कम कर सकता है। कार्यक्रम में वेद प्रकाश वर्मा, अनूप अग्रवाल, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय ओमर, आलोक गौड़, आदर्श चौहान, लोकेश, विजय नारायण मास्टर, वेद व्यास मिश्रा, शिवदास, दीपक सिंह चौहान, रिंकू तिवारी, सुंदरम, अशुल गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी, बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आचार्य बलराम सिंह, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share