उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के किरन महाविद्यालय व पेट्रोल पम्प के सामने बाइक और साइकिल की भिड़न्त में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी देवी दयाल का 45 वर्षीय पुत्र ननकई साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर कस्बे आया था। जब वह कस्बे के समीप स्थित किरन महाविद्यालय व पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा। तभी गांव निवासी राम किशोर का 30 वर्षीय पुत्र रोशन और गांव निवासी जय करन का 31 वर्षीय पुत्र सुख राज बाइक पर सवार होकर आ गए। जिससे बाइक और साइकिल की भिड़न्त हो गई,

जिसमें साइकिल सवार ननकई, बाइक सवार रोशन और शुख राज तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार रोशन और सुखराज को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर के साथ और साइकिल सवार ननकई को दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र व पायलेट अनिरुद्ध के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share