उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में घर की छत गिरने से युवक मलवे में दब गया। हादशे की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी हरिश चन्द्र के मकान की छत अचानक गिर गई घर के अंदर मौजूद उसका 20 वर्षीय पुत्र शिवा छत के मलवे में दब गया। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिशेख व पायलेट सागर के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
