उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट के पीछे चल रहे गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान ठेकेदार की मनमानी से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। गैस पाइपलाइन के लिए मनमाने तरीके से गड्ढा खोदने से वहां लगा बिजली का खंभा बुरी तरह झुक गया है और उसकी नींव से मिट्टी हट गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि खंभे पर दर्जनों बिजली के तार और स्ट्रीट लाइटें लदी हैं, और वह कभी भी गली में गिर सकता है।सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि खंभा झुका होने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू रखी गई है। गली संकरी है और यहां दिनभर बच्चों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जब गैस पाइपलाइन कर्मियों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि हमसे क्या मतलब, स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर खंभे को ठीक किया जाए और गैस कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई जनहानि न हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share