उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव में घरेलू झगड़ों से तंग आकर अधेड़ ने गांव के बाहर दुर्गा माता मंदिर के समीप पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्व0 गलपति सिंह का 45 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह उर्फ नीलू का आए दिन पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी, जिससे तंग आकर उमेश ने गांव के बाहर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share