उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2024–25, 2025–26 में निर्माण के लिए स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण व चरणबद्ध तरीके से कार्य कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट से अवगत कराए। कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चो का चिन्हांकन करते हुए बच्चों को समय से पोषाहार व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए साथ ही निरन्तर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री, महिलाओं,बच्चो को पोषण का वितरण शत प्रतिशत एफआरएस के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराया जाय। आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा कराने के निर्देश सीडीपीओ को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष बचे संकेतांको से संतृप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर ससमय शत प्रतिशत फीड कराए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का होम विजिट बढ़ाए और इसकी निगरानी संवेदनशीलता के साथ करे। गर्भवती महिलाओं की ससमय सभी जांच, परीक्षण, वजन नियमित कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराये। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया कि अपने–अपने आंगनबाड़ी केन्द्रों का विजिट कराकर सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे जैसे बरसात में जलभराव से कीचड़, झाड़ी उग गई है कि साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के पात्र लाभार्थियों का जिनका आवेदन शेष है का आवेदन कराते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए योजना से लाभान्वित किया जाय। 0–5 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई, वजन आदि पोषण ट्रैकर पर फीड कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम समस्त खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

