उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अरई गाँव में खेत जा रहे अधेड़ अचानक अचेत होकर गिर गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम लाया गया। जानकारी के अनुसार अरई गांव निवासी बुद्धा का 51 वर्षीय पुत्र राजाराम रविवार की शाम खेत जा रहा था तभी अचानक वह अचेत होकर गिर गया। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share