उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर कस्बा के सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दूबेपुर गांव निवासी योगेन्द्र कुमार पाण्डेय की 27 वर्षीय पत्नी राधा देवी की सीएचसी में प्रसव के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। उसने बताया कि प्रसव के दौरान अधिक रक्त स्त्राव हो जाने के कारण पत्नी की मौत हो गई है। हालांकि बच्चा सही सलामत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share