उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये । खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए शेष है उन विद्यालयों में सामान्य शौचालय को दिव्यांग शौचालय में रूपांतरित करा दे ताकि सामान्य और दिव्यांग बच्चे शौचालय का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्री वाल का शेष रह गया है पर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए कार्य पूरा कराया जाय।उन्होंने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है, कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिये कि 15 दिन में स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्कूलों में नामांकन कराना सुनिश्चित करे अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा दी जाय का वीडियो क्लिप भी बनाए ताकि बच्चों को सकारात्मक गुणवत्ता के परिवर्तन को भी दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभागीय मानक के अनुरूप 100 छात्राओं में एक शौचालय का निर्माण कार्य शेष रह गया है को जल्द से जल्द पूरा कराए। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराना सुनिश्चित करे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच नियमित कराए रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन की तहत कक्षा–5 तक के छात्रों का शत प्रतिशत असेसमेंट कराते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाय। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय बालिका विद्यालयो का निरीक्षण कर सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को देख ले जैसे बरसात का कीचड़, झाड़ी आदि को हटवा दे। साथ ही यदि किसी विद्यालय में बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई है तो तत्काल अस्थायी बाउंड्रीवाल बनवा दे एवं सुरक्षा की दृष्टिगत एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों का आधार सीडेड नहीं है का जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करे ताकि उनको डीबीटी माध्यम से धनराशि का हस्तानांतरण किया जा सके एवं जिन अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है के बच्चों की ड्रेस, जूते, मोजे आदि का क्रय कर लिया है का भी सत्यापन करे। 05 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से ऐरायां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक आनंद कुमार मिश्र को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था, को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्रम व पौध देकर सम्मानित किया और बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

