उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील आरके-बीके पेट्रोल पम्प के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्राम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदरपुर इटौली गांव निवासी श्यामलाल का 38 वर्षीय पुत्र छोटेलाल गांव से सातमील किसी काम से जा रहा था, जैसे ही वह आरके-बीके पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्राम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

