उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मीरखपुर में पत्नी से लड़ने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मीरखपुर मुहल्ला निवासी गंगा प्रसाद का 42 वर्षीय पुत्र श्रीराम का आए दिन अपनी पत्नी अनंती देवी से झगड़ा होता था। जिससे आजिज आकर उसने रविवार की शाम जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

