उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ गोवर्धनपुर गांव में युवक ने अपनी बीमारी से तंग आकर फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेरूआ गोवर्धनपुर गांव निवासी राम सजीवन का 35 वर्षीय पुत्र कुलदीप साहू उर्फ भूरेलाल पिछले कई सालों से कुष्ट रोग से पीड़ित था।

काफी इलाज करवाया गया लेकिन कोई फायदा न हुआ जिससे क्षुब्ध होकर उसने सोमवार की भोर पहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

