उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के विकास खंड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी पत्रकार उमेश मिश्रा के पिता स्वर्गीय शिव कुमार मिश्रा (80) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को कड़ा स्थित हनुमान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हनुमान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों की ओर से शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शिव कुमार मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने शोक संतप्त पत्रकार उमेश मिश्रा और उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।शोकसभा में आबिद हुसैन, रवि कुमार वैश्य, रवि अग्रहरि, शिव शंकर मोदनवाल, मोनू मोदनवाल, मनोज सहगल, अमन त्रिपाठी, ओमनीश तिवारी, प्रसिद्ध मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, राकेश सोनकर, अंकित ठाकुर, पंकज करवरिया, राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू केसरवानी , ज्ञानू सोनी , अंकित साहू सहित सपा नेता आनंद मोहन सिंह पटेल, राजू गौतम, ताजुद्दीन , विक्की साहू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share