उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 6, 7 और 8 में हो रही गड़बड़ियों और त्रुटियों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव की अगुवाई में उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव से मुलाकात की है। सपा नेताओं ने इस संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूचियों में सुधार और पारदर्शिता बरतने की मांग की है। इस दौरान सपा नेताओं का आरोप है कि फॉर्म 6 , 7 व 8 में गलत तरीके से इस्तेमाल करके उनके समर्थक मतदाताओं (विशेषकर पिछड़े और मुस्लिम समुदायों) के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से कटवाए जा रहे हैं। कई मामलों में मतदाताओं की बिना जानकारी के ही उनके नाम से फॉर्म 7 भर दिए गए हैं। साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने वाले फॉर्म 6 के डिजिटलाइजेशन में हो रही देरी और बीएलओ स्तर पर आ रही तकनीकी व दस्तावेजी समस्याओं के कारण नए वोटरों के नाम शामिल करने में दिक्कतें आ रही हैं। फॉर्म 8 में त्रुटियां: मतदाता सूची में संशोधन या स्थानांतरण के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में भी प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर प्रविष्टियां दर्ज करने में काफी खामियां देखी जा रही हैं। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल , सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज आलम, करन सिंह यादव, दिलीप यादव , पप्पू यादव, भैया लाल पाल , राजकुमार पासी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share