उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर छीमी पुराइन गांव के समीप तेज रफ्तार बाइकों की ज़ोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के उपरा गेरिया गांव निवासी चंद्रपाल का 38 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर छीमी पुराइन गांव के समीप पहुंची तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी कल्लू का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बाइक पर सवार होकर सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइकों की जोरदार भिड़न्त हो गई। बाइकों की भिड़न्त में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय कुमार को सरकारी एलएस एंबुलेंस के ईएमटी ज्ञानेंद्र सिंह व पायलेट संजय कुमार पाल के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर करते हुए दिनेश कुमार को दूसरी सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रंजीत कुमार व पायलेट राजेश कुमार के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए तुरन्त प्राथमिक उपचार के बाद उन्ही एंबुलेंस से दोनों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

