उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के सराय इदरीश गाँव में मंगलवार की दोपहर मछली पकडने गए युवक का शव बुधवार की सुबह तालाब से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सराय इदरीश निवासी मुन्नूलाल लोधी का 32 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार की दोपहर गावं से कुछ दूरी जंगल तालाब में मछली पकडने गया था। देर शाम तक जब वह वापस नही लौटा तो परिजनो ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा।

आज सुबह गांव वालो ने तालाब में दिनेश कुमार का शव उतराता देख उसके परिजनो को जानकारी दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मेे लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनो के अनुसार उसकी हत्या कर तालाब में शव फेका गया। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण ज्ञात हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

