उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के समीप अपने खेत में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी जितेन्द्र की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर गए। जहाँ डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूदा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share