उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अकली का पुरवा मजरे बहेरा गाँव में घर के बाहर खेल रहे मासूम को चार पहिया वाहन ने रौद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अकली का पुरवा मजरे बहरा गांव निवासी रामभरोसे का 4 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह मंगलवार की शाम लगभग छः बजे अपने घर के सामने खेल रहा था तभी तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे रौद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share