उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिले के कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। मलवां विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवराजपुर के साथ लगे मिश्रनखेड़ा, लालखेड़ा और बसंतखेड़ा समेत आसपास के कटरी इलाकों में चारों तरफ पानी भर गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत, सुरक्षित आवागमन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

