उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में अप ने परिजनों की डांट से छूट होकर जहरीला पदार्थ कहकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद निवासी आशीष कुमार की 18 वर्षीय पुत्री मलवा थानां क्षेत्र के कुँवरपुर गाँव निवासी अपने नाना बृजलाल के साथ रहती थी। आज सुबह परिजनो की किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गंवाए अपने प्राइवेट वाहन से उसको मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

