उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में औद्यानिक कृषक सवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कृषक संवाद को आयोजित किये जाने का मूल उद्देश्य को बताते हुए औद्यानिक फसलों को क्लस्टर में किये जाने, कैले मे सूक्ष्म सिंचाई सयंत्र की उपयोगिता, जैविक खेती व एक्जोटिक फलों व शाकभाजी यथा (ट्रैगन फूट, स्ट्रॉबेरी, रंगीन शिमला मिर्च आदि) की खेती करने एवं संरक्षित खेती, पॉली हाउस व शेडनेट हाउस लगाने हेतु कृषको को प्रेरित किया गया एवं विभागो को गोष्ठी का आयोजन कर विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये। खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कराने एवं विदेशों में की जाने वाली औद्यानिक खेती जिसमे अधिक लाभ प्राप्त होता है करने हेतु सुझाव दिया गया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि उद्यान विभाग जिस प्रकार वीडियो क्लिप के माध्यम से कृषकों के उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन कर रहा है। उसी तरह विदेशो में की जा रही खेती भी आगामी कार्यक्रमो में प्रदर्शित किया जायेगा। जिला उद्यान अधिकारी, डा० रमेश पाठक द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषको, उद्यमी एफ०पी०ओ० एवं विभिन्न विभागो अधिकारियों/कर्मचारियो का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय योजनाओं एवं भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना व निजी शीतगृहों पर भण्डारित आलू पर अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही साथ कृषको एवं उद्यमियों को औद्यानिक फसलो में नवाचार की ओर अग्रसर होने एवं हाई वेल्यू फसले, कैश कॉप व मूल्य सम्वर्धन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ विपणन निरीक्षक फतेहपुर, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र फतेहपुर, जिला विकास प्रवन्धक नाबार्ड फतेहपुर, प्रयन्धक जिला अग्रणी बैंक फतेहपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०ज० फतेहपुर, प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी, कृषकों/उद्यमियों/एफ०पी०ओ० के प्रश्नो/ समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया साथ ही आवश्यक उचित सलाह दी गयी। कार्यक्रम में कृषक संतलाल गौर्या द्वारा स्टॉबेरी, शिमला मिर्च, अचारी मिर्च व मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषक राहुल दुगे द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति मिनी स्प्रिंकलर अपनाकर आलू की अधिक पैदावार व एफ०पी०ओ० निदेशक, भुवन द्विवेदी द्वारा प्रसंस्कृत उत्पाद श्री राम सनेही मौर्या एवं वीरेन्द्र यादव द्वारा एफ०पी०ओ० के उत्पाद को दिखाते हुए प्रसंस्करण तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, मयंक राज एवं पंकज कुमार पटेल सहायक उद्यान निरीक्षक आदि उद्यान विभाग के कर्मचारी, जनपद के प्रगतिशील कृषक, उद्यमी एफ०पी०ओ० एवं विभिन्न विभागो अधिकारियों / कर्मचारियो आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share