उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव में महिला अपने घर मे थी तभी अचानक अचेत होकर गिर गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजनो ने उसको होश में लाने के लिए काफी प्रयास किया। असफल होने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव निवासी रमेश की 32 वर्षीय पत्नी रीता देवी अपने घर पर थी। बताया जाता है वह घर मोबाइल में कुछ देख रही थी तभी वह अचानक अचेत होकर गिर गई। परिजनों ने जब उसको अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। काफी प्रयास के बाद जब वह होश में नही आई तो परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट जितेंद्र कुमार ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share