उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की गई। आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तथा उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share