उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग ने दतौली, देवगांव, जजरहा सहित आस-पास के गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों की लाइन काटी। मौके पर ही लगभग एक लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। जांच के दौरान जो उपभोक्ता बाईपास या डायरेक्ट लाइन से बिजली चला रहे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की गई। विभाग ने ऐसे 7 लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्यवाई के दौरान मौके पर अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह, अमित पटेल, शिवम पटेल, शिवम सिंह, मीटर रीडर भोत कुमार सहित विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया बिल जमा न करने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्यवाई जारी रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share