उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपार गांव में बुधवार शाम मां की डांट से आहत होकर कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुआंपार निवासी फूलचंद निषाद की 15 वर्षीय पुत्री सविता स्कूल से लौटने के बाद घर में खेल रही थी। इसी दौरान मां ने उसे भैंस को चारा डालने के लिए कहा। खेल में व्यस्त होने के कारण बालिका ने तत्काल बात नहीं मानी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि डांट से आहत होकर सविता ने घर के अंदर फांसी लगाकर लिया।

घटना के समय उसकी मां और बहन खेत में चारा लेने गई थीं। वहीं पिता व भाई परदेश में नौकरी करते हैं, जिसके चलते घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। शाम करीब पांच बजे घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सविता के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। थानाध्यक्ष विनोद को घटना की जानकारी मिलते ही अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे कि कार्यवाही रिपोर्ट आने के बाद की जाने की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

