उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के चकमुगल गाँव के समीप खेत गए वृद्ध को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही कुछ देर बाद मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चक मुगल गांव निवासी हीरालाल का 65 वर्षीय पुत्र जगरूप बुद्धवार की शाम खेत की ओर गया था। इसी बीच जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिस पर वह अचेत होकर गिर पड़ा कुछ देर बाद उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

