उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में गुरुवार को अपना दल (एस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान दो सेक्टर अध्यक्ष और एक बूथ अध्यक्ष की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर एवं पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि बिंदकी विधानसभा प्रभारी इंजीनियर जितेन पटेल तथा विशिष्ट अतिथि बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल, विधानसभा सह प्रभारी अशोक पटेल, जिला सचिव सुरेश पटेल और जोन अध्यक्ष करन पटेल मौजूद रहे। इस दौरान जोन अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी इंजीनियर जितेन पटेल ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शाहबाज खान को कोरवा सेक्टर अध्यक्ष, अफसार को जोनिहा सेक्टर अध्यक्ष तथा पुनीता पांडे को हसनापुर बूथ अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया।इस मौके पर करण पटेल, राजेंद्र कुमार पटेल, अशोक पटेल, ज्ञानदेव पटेल, सुनील पटेल, सीता देवी, प्रीति श्रीवास्तव, समीर खान, रवि पटेल, शहबाज खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

