उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे लखनऊ बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी स्व0 उत्तम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी अपने 22 वर्षीय पुत्र रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही थी। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास तेज रफ्तार कंनेटर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रोहित की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

वहीं मां नीलम गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला व रोहित के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में आये मृतक के पडोसी भाई महेन्द्र ने बताया कि मां बेटा बडे भाई मोहित पाल के लिए लड़की देखने खागा गये थे। तभी लौटते समय हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share