उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड धाता में मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक के निर्देशों के क्रम में परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता और पंक्तिबद्ध बैठक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह प्रतिदिन विद्यालयों में भोजन चखकर गुणवत्ता परख रहे हैं। गुरुवार को अढ़ौली इंटर कॉलेज पहुंचकर बीईओ ने प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह के साथ एमडीएम का भोजन चखा। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बैठक व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने विद्यालय की सराहना की और व्यवस्थाएं निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय डेंडासई, कंपोजिट विद्यालय केशव रायपुर केवटमई और उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रसिद्धपुर में भी एमडीएम व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। डेंडासई में मौजूद अभिभावकों ने भी भोजन चखकर व्यवस्था की सराहना की। बीईओ ने सभी एमडीएम आच्छादित विद्यालयों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पंक्तिबद्ध बैठक और मीनू के अनुसार भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भोजन के समय विद्यालय परिसर में कुत्ते-बिल्ली न पहुंचने देने को कहा। लापरवाही पर कार्यवाई की चेतावनी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share