उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गाँव में खेत गए अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रणमस्तपुर गांव निवासी स्व0 बच्छराज का 51 वर्षीय पुत्र बड़ेलाल बुधवार की शाम घर से निकलकर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रामरतन के खेत पहुंचकर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि लोन में गाड़ी खरीदी थी जिसकी एक लाख रूपए की किश्त बाकी है। एजेंट लगातार उस पर किश्त जमा करने का दबाव बना रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

