उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हसवा इकाई की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष उमेश परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों द्वारा उठाए गए। विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह परमार द्वारा ज्ञापन दिया गया। बैठक में प्रमुख समस्याओं को लेकर हसवा खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह और एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह क्षेत्र की जन समस्याओं की लिखित जानकारी दी गई । जिसमें मुख्य रूप से ग्राम सभा सरकी के मजरे दुबरा ग्राम में मुख्य मार्ग से सत्यनारायण के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग की जाए। जिसकी दूरी लगभग 550 मीटर है। ग्राम सभा मुरावं और ग्राम घूरी के मुख्य मार्ग में जल भराव की समस्या दूर की जाए। ग्राम सभा अंचितपुर पिटाई के ग्राम सलेमपुर की नाली टूट चुकी है। नाली का निर्माण भगवानदीन के दरवाजे से बिलंदी के घर तक की जाए। ग्राम सभा अंचितपुर पिटाई कि गांव सलेमपुर मैं ठाकुर बाबा मंदिर के पास से अमर मास्टर के दरवाजे तक की जाए। ग्राम सलेमपुर में एक बारात घर या मिलन घर की व्यवस्था की जाए। ग्राम सलेमपुर में परिक्रमा मार्ग की इंटरलॉकिंग की जाए । इसके अलावा सलेमपुर गांव में ही राहुल कुमार के दरवाजे से भैरव बाबा मंदिर तक इंटरलॉकिंग की जाए सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। मासिक बैठक में मीडिया प्रभारी जयकरण सिंह, जय सिंह पवार , दिनेश सिंह गौतम, ओम देव सिंह, धीरज सिंह गौतम , शिवकुमार, हरिप्रकाश, धर्मवीर, रुदन सिंह, फूल सिंह आदित्य सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share