उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा मजरे कौंडर गाँव में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना तिंदवारी गांव बड़ी लोहारी निवासी स्व0 रामनरेश सिंह का 38 वर्षीय पुत्र रणधीर सिंह कानपुर की गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। बताते हैं कि बुधवार की रात लगभग दस बजे बाइक से गांव वापस आ रहा था। जैसे ही वह महाखेड़ा मजरे कौंडर गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

