उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास के समीप कंटेनर ने बाइक टक्कर मार दिया था। जिसमे बाइक चालक पुत्र की मौके पर मौत हो गई थी। वही बाइक पर सवार उसकी गम्भीर रूप से घायल हो गई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। बताते चले कि बकेवर थाने के मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी पुत्तन का पुत्र रोहित 22 वर्ष अपनी मां नीलम देवी 46 वर्ष को खागा से बाइक में बैठाकर घर जा रहा था। तभी लखनऊ बाईपास पर कंटेनर ने टक्कर मार दिया था। जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं मां नीलम गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। देर शाम नीलम देवी ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share