उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला दारागंज में बीती रात बेताब खान के घर अज्ञात चोर नकदी सहित लाखों रुपए की सम्पत्ति की चोरी कर ले गये। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला दारागंज निवासी बेताब खां ने दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह गुरुवार की रात परिवार के साथ कस्बे में स्थित मोहल्ला मलिकपुर मे स्थित रायल प्लाजा गेस्ट हाउस में एक बारात में क्षगये थे। देर रात बारात से वापस आकर सो गये। इसी बीच अज्ञात चोर मकान के दरवाजे की बाहर से कुंडी खोल कर घर के अंदर प्रवेश कर कमरे में आलमारी से 2 लाख 75 हजार रुपये नकद एवं तीन एंड्रॉयड फोन सहित एक सोने की अगूठी एक जोड़ी चांदी की तोड़िया पार कर ले गये। सुबह जागने पर देखा कि आलमारी से नकदी सहित बाहर रखे मोबाइल गायब है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share