उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के रमईपुर के समीप अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे उसमें सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाने के गुटईया खेड़ा गांव निवासी स्व0 सफी का 61 वर्षीय पुत्र शफीक ई-रिक्शे में बैठकर आ रहा था। तभी रमईपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का दामाद मो0 समीर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share