उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना के गुनीर के समीप गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी सुखनन्दन का 52 वर्षीय पुत्र धर्मराज उन्नाव जनपद के गंगा स्नान कर वापस घर आ रहा था। बताते है कि गुनीर के समीप वाहन ने उतर कर पैदल हाइवे की तरफ आ रहा था। तभी इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

