उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गाँव में जियो टावर के एक टेकनीशियन को ग्रामीणों ने इस लिए बंधक बना लिया कि उनके जियो के मोबाइल में 5जी नेटवर्क नही आ रहा था। किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा संज्ञान में लेते हुए बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गाँव में जियो टावर के एक टेकनीशियन को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बंधक बनाए जाने का प्रकरण सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है।
संबंधित व्यक्तियों द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें उनके द्वारा यह प्रदर्शित किया गया कि क्षेत्र में उनके मोबाइल फोन पर 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो रहा है और इसी कारण उनके द्वारा उक्त कृत्य कारित किया गया। प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकृत किए जाने के उपरांत प्रकरण से संबंधित पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
